कंगना रनौत की 'धाकड़' के खिलाफ भोपाल में प्रोटेस्ट, शहर में चल रही है शूटिंग
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर विवादों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत है और सोशल मीडिया पर उनकी लेकर कई तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कई विवाद ऐसे हैं जोकि कोर्ट पहुंचे चुके हैं और उनपर कई केस भी दर्ज किए जा चुके हैं। लेकिन इस बीच एक खबर आ रही है जो कि उनके फैंस को काफी परेशान करने वाली हैं। दरअसल कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की शूटिंग इस समय भोपाल में चल रही है और पता चला है कि यहां पर फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
सामने आ रहीं खबरों और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि भोपाल में शूटिंग के दौरान कुछ युवा राजनीतिक ग्रुप प्रोटेस्ट कर रहे हैं और उनकी मांग थी कि कंगना वहां से वापस चली जाएं। हालांकि कंगना रनौत ने ये फैसला किया है कि वो भोपाल से वापस नहीं लौटने वाली हैं। फिल्म के शूटिंग की बात करें तो भोपाल में कंगना रनौत एक्शन सीन शूट कर रहीं हैं।

कुछ बातें बताईं थीं
हाल ही में फिल्म को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुछ बातें बताईं थीं और कहा था कि ये संभव है कि एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान फिल्म धाकड़ को राज्य में टैक्स फ्री कर सकते हैं।

मणिकर्णिका की शूटिंग
ये पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत यहां पर शूटिंग करने के लिए आई हैं बल्कि यहां पर वो मणिकर्णिका की शूटिंग कर चुकी हैं।

तेजस और थलइवी
कंगना रनौत इसके अलावा फिल्म तेजस और थलइवी को लेकर बिजी हैं। हाल ही में कंगना रनौत बांद्रा थाने में बयान दर्ज करवाने अपनी बहन रंगोली के साथ पहुंची थीं जहां पर पूछताछ की गई थी।

केस चल रहा है
गौरतलब है कि उनके ऊपर राजद्रोह का केस चल रहा है जिसको को लेकर कोर्ट में सुनवाई भी होने वाली है।

लगातार बोल रहीं हैं
किसानों के मामले में भी वो लगातार बोल रहीं हैं और उनका मानना है कि सरकार किसानों के लिए अच्छे बिल ला रही है लेकिन कुछ लोगों को ये गलत लग रहा है।
ये राज्य 3 महीने तक नहीं लेगा एंटरटेनमेंट टैक्स और थिएटर्स के बिजली का बिल, पढ़िए पूरी खबर!


Click it and Unblock the Notifications











