आईफा के लिए अमिताभ ने बताई दादा वाली बात

अमिताभ ने अपने दादा वाली बता क्या बताई पूरी दुनिया में तो हलचल पैदा हो गई लेकिन सोचने वाली बात ये है कि क्या वाकई में अमिताभ को ये बात कल ही पता चली। दरअसल कुछ लोगों का कहना है कि आईफा से ध्यान हटाने के लिए अमित साहब ने ये बात लोगों के बीच में रखी है। दरअसल आईफा से पिछले साल ही बच्चन परिवार नाराज हो गया था।

अमिताभ ने कहा था कि अब आईफा को हमारी जरूरत नहीं । गौरतलब है कि पिछले दस सला से जब से आईफा शुरू हुआ है तब से ही अमिताभ उसके ब्रांड एम्बेस्डर हैं इसलिए ये कहा जा रहा है लोग उनसे आईफा को लेकर सवाल ना करें इसलिए उन्होंने अपने दादा वाली बात मीडिया और लोगों में फैलायी है।

ये भी कहा जा रहा है कि अमिताभ की बुड्डा होगा तेरा बाप भी अगले महीने प्रदर्शित होने जा रही है इसलिए अमिताभ ज्यादा से ज्यादा खबरों में बने रहना चाहते है इसलिए इस समय उन्होंने ऐश के मां बनने वाली बात सबको बता दी ताकि वो ज्यादा से ज्यादा सुर्खियों में रहे।

गौरतलब है कि बिग बी ने मंगलवार देर रात टि्वटर पर टि्वट किया है कि दोस्तों मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं दादा बनने वाला हूं। क्योंकि मेरी बहू ऐश्वर्या मम्मी बनने जा रही है। मैं इतना खुश हूं कि उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X