..................... Aishwarya- Abhishek to become Mummy-Papa confirms Amitabh Bachchan | 11 साल बाद 'बच्चन' के आंगन में बच्चे की आहट - Hindi Filmibeat

11 साल बाद 'बच्चन' के आंगन में बच्चे की आहट

Aishwarya- Abhishek to become Mummy-Papa confirms Amitabh Bachchan
आज बॉलीवुड समेत पूरा देश एक खुशखबरी को सुनने के बाद खुशी में सराबोर है। कारण हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ के घर एक नन्ही खुशी के आने की आहट। जीं हां अमिताभ बच्चन ने खुद कहा है कि वो दादा बनने वाले हैं। उनकी पुत्र वधू ऐश्वर्या गर्भवती है। यानी कि उन्हें उनके बेटे अभिषेक बच्चन बहुत जल्द पितृऋण से मुक्त कराने वाले हैं।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की दो संताने है बेटी श्ववेता बच्चन, और बेटा अभिषेक बच्चन। श्वेता की शादी साल फरवरी 1997 में हुई थी जिसके बाद दिसंबर 1997 में श्वेता ने अपनी पहली संतान नव्या नवेली को साल 2000 में दूसरी संतान अगस्तय नंदा को जन्म दिया था । लेकिन उसके बाद अमिताभ का आंगन अभिषेक के बच्चे की किलकारी सुनने के लिए तरस रहा था। अप्रैल 2007 में जब से ऐश-अभि पति-पत्नी बनें हैं तब से ही आये दिन ये सवाल पूछा जाता था कि अमिताभ-जया दादा-दादी कब बन रहे हैं?

कितनी बार तो झूठी खबरें आयी जिस पर अमिताभ नाराज भी हुए लेकिन इस बार खुद उन्होंने ये खुशखबरी लोगों को सुनायी है। उम्मीद है कि साल के अंत या साल 2012 की शुरूआत में आपको ये सुनाई पड़े कि बच्चन परिवार के घर में एक छोटा अभिषेक या एक छोटी ऐश्वर्या आ गयी है। फिलहाल बच्चन परिवार की तरह पूरे देश को उस घड़ी का इंतजार है।

गौरतलब है कि बिग बी ने मंगलवार देर रात टि्वटर पर टि्वट किया है कि दोस्तों मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं दादा बनने वाला हूं। क्योंकि मेरी बहू ऐश्वर्या मम्मी बनने जा रही है। मैं इतना खुश हूं कि उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।

;

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X