अमिताभ बच्चन ने साबरमती में चरखा चलाया
सिने जगत के महानायक अमिताभ बच्चन अहमदाबाद स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम में नंगे पैर पहुंचे और वहां चरखा चलाया। अमिताभ बच्चन ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में चरखा चलाया और सूत काता, इस दौरान उन्होंने साबरमती आश्रम में नंगे पांव भ्रमण किया। अमिताभ गुजरात पर्यटन के लिए दूसरे दौर के विज्ञापनों की शूटिंग कर रहे थे। आपको बता दें कि अमिताभ गुजरात के ब्रांड एम्बेस्डर हैं।
देखें : अमिताभ का अलग चेहरा
साबरमती के अनुभव को अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर बांटा है उन्होंने लिखा है कि , 'उन्होंने सड़क पर ही अपने जूते निकाल दिए और नंगे पांव पूरे आश्रम का दौरा किया हालांकि और लोगों ने ऐसा नहीं किया। यह जरूरी नहीं था कि वे भी ऐसा करें लेकिन मैं खुद को नंगे पांव चलने से नहीं रोक सका। आश्रम की पवित्रता और शुद्धता ने मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर किया।"
अमिताभ का कहना है कि उन्हें साबरमाती के आश्रम में पहुंच कर ऐस प्रतित हो रहा था जैसे वो किसी महान व्यक्ति के शरण में आ गए हैं। उनके लिए ये क्षण अद्भूभूत था।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन गुजरात ब्रांड एम्बेस्डर महात्मा गांधी साबरमती gujarat mahatma gandhi sabarmati


Click it and Unblock the Notifications
