आखिर अमिताभ आईफा छोड़ गुजरात क्यों गए?

By अंकुर शर्मा

Amitabh bachchan
यूं तो पल पल की जानकारी देने वाले अमिताभ बच्चन आज मौन है इस बात पर भी कि वो आईफा नहीं जा रहे हैं । फिलहाल आईफा प्रोग्राम आज से शुऱू हो रहा है लेकिन अमिताभ बच्चन कोलंबो में नहीं है, वो गुजरात में हैं, वहां प्राकृतिक चीजों का आनंद उठा रहे हैं, अभी कल ही टि्वटर पर लिखा था कि उन्होंने बाघो को देखा है। जरा सोचिए पिछले दस सालों से जो व्यक्ति आईफा का ब्रांड एम्बेसडर है वो आज वहां गया नहीं। और तो और उनका परिवार भी वहां नहीं गया है। आखिर इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, आखिर अमिताभ को गुजरात से इतना मोह कब से हो गया ?

देखें : आईफा में अनिल कपूर

आईफा इस बार श्रीलंका में हो रहा है, जहां अभी पिछले काफी दिनों तक तूफान मचा हुआ था। यहां आपको बता दूं कि तमिल वासियों ने आईफा का विरोध किया है, यही नहीं भारत में भी अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले के बाहर तमिलों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। चलिए अमिताभ ने तमिल वालों का दिल रखने के लिए और ये जताने के लिए कि श्रीलंका में जो हुआ उसका उन्हें बेहद खेद है इसलिए उन्होंने अपने पिछले दस साल के करार को तोड़ दिया।

लेकिन यहां सोचने वाली बात ये है कि अमिताभ को श्रीलंका की त्रासदी दिखायी दे रही है लेकिन गुजरात के लोगों का दर्द दिखायी नहीं दे रहा। आखिर लोग गोधरा में भी तो मरे थे। जिसकी जिम्मेदार खुद वहां के सत्ताधारी है, जिनका फैसला कब होगा ये वक्त ही बतायेगा, लेकिन सवाल हम करते हैं बिग बी से आखिर उन्होंने मोदी को मना क्यों नहीं किया कि मैं गुजरात का ब्रांड ऐम्बसडर नहीं बनूंगा। और तो और मना करना तो दूर वो गुजरात और मोदी के साथ के लिए बेहद लालायित दिखे, विरोधियों ने उन पर जमकर निशाना भी साधा लेकिन उन्होंने बड़े ही आसानी हर किसी को जवाब दे दिया।

कल तक यूपी के ब्रांड कहलाने वाले अमिताभ आज जय गुजरात का नारा लगा रहे है। कल बीग बी इलाहाबाद और काशी को स्वर्ग बताते थे आज उनके लिए गुजरात की सूरत जन्नत हो गई

देखें : रिएलिटी सीरीज़ में नंबर 4 पर ऐश

अमिताभ बच्चन देश का कोई छोटा -मोटा नाम नहीं है। हमेशा अपने आप को देश भक्त हरिवंश राय बच्चन का बेटा कहने वाले बिग बी अपने आपको राजनीति से दूर कहलाना पसंद करते हैं, तो फिर आज वो भगवा रंग में रंगे क्यों दिखायी दे रहे हैं।

अगर अमिताभ जैसे कि उन्होंने कहा है कि मैं तमिल वासियों की इच्छा का सम्मान करता हूँ , क्योंकि मैं एक भारतीय हूँ , तमिल मुझे प्यार करते हैं इसलिए मैं उनकी बात मानते हुए श्रीलंका नहीं जा रहा हूं, कि तरह ही कहते कि मोदी जी आप एक बहुत अच्छे इंसान है, आप मुझे अपने राज्य का ब्रांड एम्बेस्डर बनाना चाहते है, मैं आपकी इच्छा का सम्मान करता हूं लेकिन मैं आपकी बात नहीं मान सकता क्योंकि मैं गुजरातवासियो से वहुत प्रेम करता हूं, क्योंकि वहां मासूमों का कत्ल हुआ है लेकिन नहीं बिग बी ने न ऐसा बयान दिया है और न ही अब हम उम्मीद करते हैं कि वो ऐसा कुछ करेंगे ।

गुजरात जाना अमिताभ का सिर्फ ये बताता है कि सत्ता और पैसा के आगे हर चीज धूमिल है। बिग बी आईफा नहीं जाते क्योंकि उन्हें वहां जाना ही नहीं था, ये तो उनका तमिल वासियो के लिए एक डॉयलाग था जो उन्होंने अपनी स्क्रीप्ट से बोल दिया। क्योंकि अगर उनके अंदर संवेदनाएं होती तो केवल तमिलवासियों के लिए नहीं बल्कि गुजरात वासियों के लिए भी होती।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X