..................... Amitabh Bachchan to sing for R Balki's film Shamitabh - Hindi Filmibeat

'शमिताभ' में अमिताभ के संवाद ही नहीं सुर भी होंगे

बहुमुखी प्रतिभा के धनी मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बहुत अच्छे सिंगर भी है जिसका सबूत वो अपने हिट गानों के जरिये दे चुके हैं।एक बार फिर से 71 साल के अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'शमिताभ' के लिए गाना गाने जा रहे हैं।

फिलहाल गाने के बोल क्या है इस बारे में तो अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इतना तय है कि इस गाने को लेकर अमिताभ काफी उत्साहित हैं। इस खबर के बारे में खुलासा खुद अमिताभ ने ही ट्विटर पर किया है। इस फिल्म का निर्माण आर बाल्की कर रहे हैं।

अमिताभ ने ट्विट किया है कि बाल्की और शामिताभ मिले, एक और गाना गाने को मिला, घबराहट हो रही है, लेकिन आशा करता हूं कि गाना बढ़िया होगा।

निर्देशक आर. बालाकृष्णन, जिन्हें बाल्की के नाम से जाना जाता है, आजकल अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि फिल्म का नाम 'शमिताभ' है जो सुनने में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम की तरह लगता है।

फिल्म में धनुष भी अभिनय कर रहे हैं, इसके साथ ही सुपरस्टार कमल हासन की बेटी अक्षरा भी इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना आगाज करेंगी।बाल्की ने कहा, "अब मैं रोज अमिताभ की तेजी, धनुष की बुद्धिमत्ता और अक्षरा की मासूमियत एक्शन में देखकर आनंद ले रहा हूं।"

गौरतलब है कि अमिताभ और बाल्की 'चीनी कम' और 'पा' में साथ काम कर चुके हैं और इन दोनों ही फिल्मों में अमिताभ ने गाना गाया था। इसलिए इस बार भी अमिताभ को बाल्कि ने गाना गाने का मौका दिया है तो ऐसे में किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X