एनिवर्सरी स्पेशल: अमिताभ-जया यानी दो बदन और एक जान..
3 जून 2014 को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अपनी शादी के 41 साल पूरे कर लिए हैं। अमिताभ-जया दो ऐसे व्यक्ति थे जिनकी शादी सक्सेसफूल होगी या नहीं, इस बारे में लोगों संदेह था लेकिन दोनों ने अपने प्यार, समर्पण और त्याग से प्रेम की ऐसी तस्वीर लोगों के सामने पेश की जो कि लोगों के लिए मिसाल बन गयी है। आज अमिताभ-जया परंपराओं और संस्कारों की अनूठी मिसाल है।
अच्छा.. अमिताभ ज्यादा बुद्धिमान हैं, इसलिए जया ने की शादी
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ और जया की शादी हुई कैसे थी? जबकि दोनों अलग-अलग पर्यावरण के पले-बढ़े थे। अपनी शादी के बारे में खुलासा अमिताभ बच्चन ने कलर्स के सबसे पॉपुलर शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो में किया था।
अमिताभ ने कहा था कि फिल्म जंजीर की रिलीज के वक्त फिल्म की पूरी टीम ने तय किया था कि अगर फिल्म हिट होती है सभी लोग साथ में लंदन जायेंगे। जिसके बारे में उन्होंने अपने पापा हरिवंश राय बच्चन को बताया था।
फिल्म हिट हो गयी तो जब अमिताभ अपने बाबूजी के पास परमिशन लेने पहुंचे तो बाबूजी ने उनसे पूछा कि क्या जया भी आपके साथ जा रही हैं तो अमिताभ ने हां में जवाब दिया तो बाबूजी बोले कि बिना शादी के कोई लड़का-लड़की ऐसे कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं, इसलिए अगर लंदन जाना है तो शादी करो वरना नहीं जाने को मिलेगा। इसलिए अमिताभ-जया ने शादी हुई थी।
आगे की खबर स्लाइडों में.


Click it and Unblock the Notifications