भीड़ अमिताभ के लिए थी ना कि अनुराग के लिए
इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अनुराग कश्यप के साथ फिल्म कर रहे हैं जिसे पचाना थोड़ा सा मुश्किल है क्योंकि कुछ समय पहले अनुराग कश्यप ने अभिषेक बच्चन को स्टोरी चोर कहा था। लेकिन शायद बच्चन भूल चुके हैं इस बात को लेकिन हम क्यों भूले? खैर यहां पर चर्चा हम इस बात के लिेए नहीं कर रहे हैं बल्कि इस बात के लिए कर रहे हैं कि अनुराग ने अमिताभ के घर के सामने अपनी फिल्म का सेट लगाया था जिसे देखने के लिए अमिताभ के घर के सामने लोगों का मजमा लग गया वो भी भारी संख्या में जिसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो गया जिसके लिए हारकर अमिताभ को पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ना।
अपनी फिल्म के लिए लोगों की बेचैनी देखकर अनुराग तो मन ही मन बहुत खुश हुए होंगे क्योंकि इतनी भीड़ तो उनकी मोस्ट अवार्डेड फिल्म उड़ान के भी वक्त नहीं हुई थी। खैर थोड़ी देर में उन्हें समझ में आ गया होगा कि यह भीड़ अनुराग के लिए नहीं बल्कि अमिताभ के लिेए थी खैर जो भी हो अनुराग का तो काम हो ही चुका क्योकि उनकी फिल्म बनने से पहले ही चर्चा में आ गयी।
फिलहाल आपको बताते चले कि अनुराग की फिल्म को लेकर अमिताभ बच्चन भी बहुत उत्सुक हैं उन्होंने खुद अपने ब्लॉग पर अनुराग की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि अनुराग के साथ काम करके मजा आ रहा है वो एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं, वो नये प्रयोग करते हैं जिसके कारण उनकी फिल्म में काम करके अच्छा लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












