कुछ ऐसा था अमिताभ बच्चन का पहला फोटोशूट, तस्वीर वायरल- फैंस ने कहा, स्टार भी और स्टाइल भी
मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरें भी शेयर करते हैं। बिग बी की तस्वीरों को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो एक फिल्म मैगजीन के लिए उनकी पहली फोटोशूट की तस्वीर है। अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि यह फोटोशूट मैगजीन 'स्टार एंड स्टाइल' के लिए था, जाहिर है उस वक्त मैं ना स्टार था, ना ही मुझमें स्टाइल था।
हालांकि फैंस ने बिग बी के तस्वीर की तारीफ की है। फैंस ने अमिताभ बच्चन की पुरानी और नई तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है आप उस वक्त भी स्टार थे और आज भी स्टार हैं। बता दें, अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल गुजार लिये हैं और 180 से ज्यादा फिल्मों में दिख चुके हैं।

इन दिनों लॉकडाउन के दौरान बिग बी ट्विटर पर काफी एक्टिव है और मौजूदा स्थिति पर भी अपने विचार रखते हैं। बिग बी की फैन फॉलाइंग कितनी तगड़ी है, यह तो सभी जानते हैं। लिहाजा, सोशल मीडिया के जरीए वह फैंस से लगातार जुड़े हुए हैं।
बहरहाल, यहां जानें अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म से लेकर पहला अवार्ड-
FLASHBACK: "मैं 9 सालों तक नरक में था, इतना ड्रग्स करता था कि नाक- मुंह से खून निकलता था"- संजय दत्त


Click it and Unblock the Notifications