अमिताभ बच्चन ने शेयर कर दी ''बिकिनी'' फोटो- कहा, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे हैं- VIRAL
सोशल मीडिया पर मजेदार और दिलचस्प कैसे बना रहना है, यह बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन खूब अच्छी तरह से जानते हैं। बिग बी अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में बिग बी अपने इंस्टाग्राम में अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि मेरे फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे हैं, तो सबने कहा कि बिकिनी पिक्चर डाल दो। तो मैं ये फोटो शेयर कर रहा हूं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा- 'कोई मुझे बता रहा था कि मुझे इंस्टा पर ज्यादा फॉलोअर्स क्यों नहीं मिल रहे जैसे कि यंग जनरेशन को मिलते हैं। उन्होंने मुझसे कहा क्योंकि आप बिकिनी में तस्वीर नहीं डाल सकते। और अचानक मुझे यह मिल गई, बिकिनी तो नहीं है लेकिन कुछ ज्यादा भरा हुआ कीनी है... मेरी फिल्म महान की है.''

अमिताभ बच्चन के इस तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें, सोशल मीडिया पर बिग बी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बिग बी ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल गुजार लिये हैं और 180 से ज्यादा फिल्मों में दिख चुके हैं। इन दिनों लॉकडाउन के दौरान बिग बी ट्विटर पर काफी एक्टिव है और मौजूदा स्थिति पर भी अपने विचार रखते हैं।
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म से इरफान खान का डेब्यू, बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट विलेन का जीता अवार्ड


Click it and Unblock the Notifications