ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म से इरफान खान का डेब्यू, बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट विलेन का जीता अवार्ड
दमदार अभिनेता इरफान अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन अपनी फिल्मों के जरीए उन्होंने जो खास जगह दर्शकों के दिल में बनाए हैं, वह जगह और कोई नहीं ले सकता। कला फिल्में हों या कमर्शियल फिल्में, इरफान खान ने अपने शानदार अभिनय के दम पर हर क्षेत्र में लोहा मनवाया है। अपने फिल्मी करियर में उन्हें नेशनल अवार्ड से लेकर पद्मश्री सम्मान तक मिल चुका है।
इरफ़ान खान ने वर्ष 1988 में अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित हुई फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से फिल्मों में डेब्यू किया था। उस समय इरफ़ान एनएसडी में अपने अंतिम वर्ष में थे। फिल्म में उनका किरदार भी छोटा सा ही था। लेकिन फिल्म शानदार थी और इससे इरफान को पहचान भी मिली।

इरफान खान ने अपने 16 सालों के करियर में ना सिर्फ हिंदी फिल्में, बल्कि हॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया है। जिसके लिए उनके काम को सराहा भी गया है। उन्होंने जुरासिक वर्ल्ड, inferno, स्पाइडरमैन (2012), लाइफ ऑफ पाइ आदि फिल्मों में काम किया है। आज उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को क्षति पहुंची है।
यहां जानें इरफान खान को मिले अवार्ड और सम्मान-
RIP इरफान खान- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह समेत नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


Click it and Unblock the Notifications











