आमिर के बाद अमिताभ ने भी कहा 'रंग दे बसंती'
नहीं-नहीं आप लोग मत सोचिए कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 'रंग दे बसंती' नाम की फिल्म करने जा रहे हैं जैसा कि आमिर खान कर चुके हैं तो हम आपको बता दें कि सदी के महानायक इस नाम की फिल्म तो नहीं लेकिन इस शब्द के गाने को जरूर गया। जी हां अमिताभ बच्चन की आवाज में फिल्मी गाने तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन उनको लाइव सुनना एक बड़ी बात है।
अमिताभ बच्चन ने मुंबई के 'ग्लोबल साउंड्स ऑफ पीस' फंक्शन में म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव के साथ 'रंग दे बसंती'गाना गाकर सबको चौंका दिया। यह समारोह देश में शांति का पैगाम पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था जिसमें बॉलीवुड जगत की कई महान हस्तियां शामिल हुई थीं।
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में उदित नारायण, फिल्मकार आर बाल्की और आशुतोष गोवारिकर तथा अभिनेता आयुष्मान खुराना, कुणाल कपूर शामिल थे। लंबे अरसे के बाद गायक उदित नारायण भी मंच पर प्रस्तुति देते देखे गयें। उन्होंे अफने हिट नंबरो से सबका मन मोह लिया।


Click it and Unblock the Notifications
