आज भी जवान है बिग बी का 'चुम्मा'
बॉलीवुड के सीरयल किसर इमरान हाशमी को तो चुल्लू भऱ पानी में डूब मरना चाहिए क्योंकि वो तो जवान होते हुए भी एक साथ इतनी हसीनाओं को चूम नहीं पाते जितनों को अमिताभ ने 70 साल में चूम लिया।
गौरतलब है कि स्टारडस्ट अवार्ड नाइट में जब अमिताभ बच्चन अपना अवार्ड 'स्टार ऑफ़ द सेंचुरी' लेने स्टेज पर पहुंते तो उन्होंने अतिविचित्र काम किया। स्टेज पर से उन्होंने कहा कि इस समय बॉलीवुड की वो कौन सी हसीनाएं हैं जो कि मुझसे चुम्मा लेना चाहती हैं।
थोडी़ ही देर में स्टेज पर प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु, विद्या बालन, अनु्ष्का शर्मा, फरहा खान पहुंच गयीं और सबके सामने अमिताभ ने सारी अभिनेत्रियों को गले लगाया और उनके गालों को चूमा।
ताज्जुब तो इस बात का है कि इस बात का जिक्र खुद अमिताभ ने ट्विटर पर किया है। यह सब कुछ उनकी पत्नी जया बच्चन के सामने हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications
