अमिताभ ने प्रियंका-अनुष्का को क्यों कहा Thank You?

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सादगी ही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है इसलिए वो हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं। हर महिला को सम्मान देने वाले अमिताभ बच्चन जैसे लोग सदियों में एक ही पैदा होते हैं। यह कहना है वनइंडिया के पाठक राजेश श्रीवास्तव का जो अमिताभ बच्चन के ही शहर यूपी के इलाहाबाद के रहने वाले हैं।

राजेश जी ने यह विचार अमिताभ बच्चन के लिए इसलिए व्यक्त किये क्योंकि उन्होंने 'इंडियाज प्राइम आइकन' चुने जाने पर अपने से बेहद जूनियर कलाकारों प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा को धन्यवाद दिया था क्योंकि दोनों ही तारिकाओं ने अमिताभ बच्चन को यह अवार्ड स्टेज पर प्रदान किया था, जिसका उल्लेख अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर किया था।

मालूम हो कि अमिताभ बच्चन को सीबीएस प्राइम्स शो के 'इंडियाज प्राइम आइकन' का अवार्ड मिला है। अमिताभ ने यह खिताब कई दिग्गजों जैसे आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, ए आर रहमान, सचिन तेंदुलकर और राहुल गांधी को हराकर हासिल किया है।

अपने इस अवार्ड के बारे में अमिताभ बच्चन ने ट्विट किया था, और अवार्ड के लिए सबका आभार जताया था। अमिताभ ने लिखा था कि आपके प्यार और सम्मान के आगे कृतार्थ हूं। प्रियंका-अनुष्का को भी थैंक्स कहता हूं जिन्होंने अपने कर-कमलों से मुझे यह अवार्ड दिया।

खैर राजेश श्रीवास्तव की बातें साबित करने के लिए काफी है कि बिग बी की हर एक बात पर लोग कितना ध्यान देते हैं और उन्हें मानते हैं। शायद यह उनके फैंस के प्यार का परिणाम ही है कि पिछले चालीस सालों से अमिताभ बच्चन निरन्तर सिनेदर्शकों को अपने प्रेम में मोहे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X