रमजान के पाक महीने में अमिताभ ने मांगी माफी
अमिताभ बच्चन..ने अपने फैंस और सभी मुस्लिम भाईयों को रमजान के मुबारक महीने के लिए बहुत सारी बधाई दी है। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि रमजान एक पवित्र महीना है जिसमें गलती के लिए क्षमा देना और क्षमा मांगा जाता है। इसलिए मुझे मेरे दोस्तों और साथियों माफ करो। अमिताभ की तरह बॉलीवुड के और भी लोगों ने देश के सभी मुस्लिम भाईयों को रमजान की मुबारकबाद दी है।
वैसे इन दिनों अमिताभ बच्चन अपने आने वाले टीवी धारावाहिक युद्द को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित इस शो में अमिताभ के साथ अभिनेत्री सारिका भी नजर आयेंगी। इस धारावाहिक का प्रसारण सोनी पर होगा और उम्मीद की जा रही है कि शो इसी महीने यानी जुलाई के अंत से शुरू हो जायेगा।
इसलिए शो का प्रमोशन जोरों से हो रहा है। प्रमोशन के दौरान ही सोनी इंटरटेनमेंट के टेलीविजन धारावाहिक में निभाने जा रही भूमिका के बारे में अमिताभ ने कहा था, धारावाहिक में मैं शांति कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की भूमिका निभा रहा हूं, जिसमें लगभग 10 हजार कर्मचारी काम करते हैं।
'युद्ध' को रिभु दास गुप्ता निर्देशित कर रहे हैं, जबकि इसके रचनात्मक निर्देशक अनुराग कश्यप हैं। इसका निर्माण अमिताभ की सरस्वती क्रिएशंस एंडेमोल इंडिया के साथ मिलकर कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications












