'चीनी कम' नहीं बहुत ही मीठीं थीं जोहरा: अमिताभ बच्चन

भारतीय फिल्म जगत और रंगमंच का एक बड़ा नाम अभिनेत्री जोहरा सहगल का गुरुवार को निधन हो गया। वह 102 वर्ष की थीं। पद्म विभूषण से सम्मानित वयोवृद्ध अभिनेत्री ने 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से', और 'सांवरिया' जैसी 20 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। 27 अप्रैल 1912 को जन्मीं जोहरा सहगल ने अपना करियर कोरियोग्राफर के रूप में शुरू किया था। जोहरा ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया । उन्हें लोग पर्दे पर ऐश की दादी के रूप में ज्यादा पहचानते हैं।

अमिताभ के साथ 'चीनी कम' में काम कर चुकीं जोहरा के बारे में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है कि वो वाकई में बहुत प्यारी और दिलचस्प कोस्टार थीं। 'चीनी कम' नहीं बहुत ही मीठीं थीं जोहरा, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

हर दिल अजीज और बेपनाह खूबसूरत शख्सियत की मालकिन जोहरा सहगल के जाने से पूरा बॉलीवुड गमगीन हैं। बॉलीवुड के दिग्गजों ने ट्विटर पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। लोगों ने ट्विटर पर जोहरा की आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की है और गम की इस घड़ी में जोहरा के परिवारवालों को मजबूती के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी है।

गौरतलब है कि साल 2008 में जोहरा को 'लाडली ऑफ द कंट्री' से सम्मानित भी किया गया था। जोहरा सहगल को निमोनिया की शिकायत होने पर बुधवार को दक्षिण दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को अपराह्न 4.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनकी बेटी किरण सहगल ने कहा कि मैक्स अस्पताल में हृदयाघात से उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X