रवि चोपड़ा को अमिताभ ने किया याद, कहा, नेक इंसान थे

निर्माता-निर्देशक रवि चोपड़ा के निधन पर बॉलीवुज गमगीन है। सभी कलाकारों ने रवि चोपड़ा को श्रंद्धाजलि अर्पित की। फिल्म जमीर से लेकर भूतनाथ रिर्टनस तक का उनकी फिल्मी सफर काफी शानदार रहा है। बॉलीवुड को उन्होंने कई हिट, सुपरहिट फिल्मों से नवाजा है।

ऐसे में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रवि चोपड़ा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह बहुत ही नेक इंसान थे। अमिताभ ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, "दिन जल्दी-जल्दी ढलता है .. और ढलते-ढलते कुछ अचानक ऐसे पल आते हैं, जब हमें अपने मित्रों को हमेशा के लिए छोड़ देना पड़ता है।"

आपको बता दें, रवि चोपड़ा ने अपने निर्देशन में पहली फिल्म अमिताभ के साथ ही बनाई थी। अमिताभ ने चोपड़ा के साथ 'बागबान', 'बाबुल' और 'भूतनाथ' जैसी फिल्मों में काम किया था।

Post by Amitabh Bachchan.

उन्होंने लिखा, "पहली निर्देशित फिल्म 'जमीर' उन्होंने मेरे साथ की, जिसमें शायरा जी ने मेरे साथ अभिनय किया था। फिर उन्होंने 'बागबान', 'बाबुल' और 'भूतनाथ' का निर्देशन किया, फिर 'भूतनाथ-रिटर्न्‍स' का निर्माण किया। वह बहुत नेक इंसान थे।

बिग बी ने चोपड़ा के साथ यादें ताजा करते हुए लिखा, "आज (बुधवार) शाम उनकी मृत्यु अचानक हो गई। बी.आर चोपड़ा के बेटे के निधन से मुझे गहरी चोट लगी है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X