बागबां रवि चोपडा़ के निधन पर हेमा की आंखें नम
जाने माने निर्देशक निर्माता बी.आर चोपड़ा के बेटे और दिवंगत यश चोपड़ा के भतीजे रवि चोपड़ा के निधन से पूरा बॉलीवुड सकते में है। दो साल पहले यश चोपड़ा के निधन से चोपड़ा परिवार काफी दुखी था और काफी लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे रवि चोपड़ा के निधन से चोपड़ा परिवार फिर से दुखी है।
रवि चोपड़ा एक जाने माने निर्देशक थे जिन्होंने महाभारत टेलीविजन सीरीज से बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने दि बर्निंग ट्रेन, जमीर, मजदूर, बागबां और बाबुल जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। रवि चोपड़ा ने भूतनाथ और भूतनाथ रिटर्न्स का भी निर्माण किया।
हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन के अलावा और भी कई सितारे रवि चोपड़ा के निधन से काफी दुखी हैं। सितारों ने ट्विटर के जरिये रवि चोपड़ा की आत्मा की शांति की कामना की है।
More from Filmibeat
ravi chopra death mumbai ill hospital bollywood hema malini twitter amitabh bachchan रवि चोपड़ा निधन मुंबई बीमार अस्पताल बॉलीवुड हेमा मालिनी ट्विटर अमिताभ बच्चन


Click it and Unblock the Notifications











