जवानी में बिछड़े लेकिन बुढापे में मिलेंगे अमिताभ-रेखा!

जैसे ही यह खबर आयी कि फिरोज नाडियावाले की फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड की सबसे सुंदर अदाकराओं में से एक रेखा को एक साथ फिल्म में लेकर आ रहे हैं। लोग खुशी से उछल पड़े, खासकर वो लोग जो कि अमिताभ-रेखा को साथ-साथ देखने की हसरत अपनी जवानी के दिनों से पाले हुए थे।

अमिताभ के चाहने वाले अमित मिश्रा ने वनइंडिया से अपनी भावनाएं शेयर की और हंसते हुए कहा कि चलिए देर आये दुरूस्त आये.. जवानी की भूल को अगर बूढ़ापे में सुधार लिया जाये.. तो उसे भूल नहीं कहते। यकीन मानिये कि अगर वाकई में वेलकम बैक में अमिताभ-रेखा साथ-साथ आते हैं तो मैं पहले से कह दूं कि फिल्म तो सुपर-डूपर हिट हो जायेगी।

अमित की बातों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अमिताभ-रेखा को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए लोग किस तरह से पगलाये हुए हैं। कहना गलत ना होगा कि अमिताभ-रेखा के बीच की कशिश आज भी किसी भी नये हीरो- हिरोईन से ज्यादा है।

मालूम हो कि सुपरहिट फिल्म वेलकम के सीक्वेल पार्ट में वेलकम बैक...में अमिताभ बच्चन के साथ रेखा को कास्ट करने जा रहे हैं निर्माता फिरोज नाडियाडवाला। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम इस फिल्म को यादगार बनाये इसलिए हम अमिताभ और रेखा के रोल को काफी सुंदर और प्रभावशाली ढंग से पेश करने वाले हैं।

फिरोज ने दावा किया है कि वेलकम के हिट करेक्टर फिरोज खान से अच्छा रोल अमिताभ का होगा। हालांकि फिरोज ने कहा कि अमिताभ और रेखा से इस बारे में कोई बात-चीत नहीं हुई है लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि दोनों उनकी फिल्म के लिए राजी हो जायेंगे क्योंकि आज दोनों उन चीजों से बहुत दूर आ चुके हैं जिनकी वजह से दोनों ने कभी भी साथ काम ना करने का फैसला किया था।

गौरतलब है कि अमिताभ-रेखा ने पूरे 18 फिल्मों में एक साथ काम किया है , दोनों की साथ में अंतिम बार काम यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला में किया था। फिल्म वेलकम 2 के निर्देशक अनीज बज्मी होंगे। फिल्म में अमिताभ डॉन के रोल में दिखेंगे तो वहीं रेखा का किरदार फैशन डिजाइनर का होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X