शमिताभ के ट्रेलर लॉंच के लिए अमिताभ की आवाज में आएगा आमंत्रण

अमिताभ बच्चन की आवाज किसी परिचय की मोहताज नहीं है और शायद इसी बात का ध्यान रखते हुए फिल्म की प्रमोशन टीम ने शमिताभ के दूसरे ट्रेलर लॉंच के आमंत्रण के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज का प्रयोग करने का फैसला किया है। खबर के अनुसार शमिताभ फिल्म के दूसरे ट्रेलर लॉंच के लिए अमिताभ बच्चन ने एक ऑडियो संदेश रिकॉर्ड किया है।

शमिताभ फिल्म का दूसरा ट्रेलर लॉन्च कई मायनो बहुत ही खास है क्यूंकि इलैराजा ने शमिताभ के साथ फिल्म जगत में 1000 फिल्मो को पूरा किया है यह और भी खास बना रहे है अमिताभ बच्चन। इस समारोह के लिए अमिताभ बच्चन ने एक सन्देश रिकॉर्ड किया है । इस ऑडियो सन्देश में अमिताभ बच्चन ने कहा है " यह एक बड़ा मौका है क्यूंकि 1000 फिल्मो में तक़रीबन 5000 हजार गानो को अपने संगीत से संगीतबद्ध करनेवाले म्यूजिक लिजेंड इलैराजा को एक ट्रिब्यूट दिया जायेगा , तथा लाइव पर्फॉर्मन्सेस भी होगी।

खबर ये भी है कि शमिताभ के हीरो धनुष इस मौके पर लाइव परफॉर्मंस देंगे। जिसके लिए वो काफी तैयारी भी कर रहे हैं। धनुष का कहना है कि वो इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि वो इलियाराजा को इस खास मौके पर ट्रिब्यूट देने जा रहे हैं। धनुष ने बताया कि उन्हें संगीत से बेहद प्यार है और वो इस ईवेंट को लेकर बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X