मुंबई हमलों के एक्सक्लूसिव कवरेज पर अमिताभ हुए ब्लास्ट
अमिताभ ने कहा कि जहां आज मायनगरी मुंबई पर दुख के साये मंडरा रहे हैं वहीं टीवी न्यूज चैनलों ने टीआरपी के चक्कर पर एक आतंकी हमले को मजाक बना दिया। सबसे तेज खबर दिखाने के चक्कर पर वो ये भूल गये कि वो संवेदनाओँ पर चोट कर रहे हैं।
जहां कल की दर्दनाक घटना के बाद आज फिर से मुंबई ने दौड़ कर दिखा दिया कि कोई भी उसके चलते हुए कदमों को थाम नहीं पायेगा और वो हमेशा एक रहेगा। वहीं मुझे गुस्सा उन न्यूज चैनलों पर आ रहा है जो खबर दिखाते दिखाते इंसानियत को ताक पर रख चुके है। जो चिल्ला चिल्ला कर एक दर्दनाक हादसे को बार-बार लोगों को याद दिला रहे हैं।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि आज मुंबई की रफ्तार को देख कर खुशी हो रही है कि कोई चाहे कुछ भी कर ले उसपर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला वहीं चैनलो के सनसनीखेज खबरों ने मुंझे दुखी कर दिया है। चैनल एक्सक्लूसिव खबरों के चलते भावनाओं पर चोट कर रहा है।
;

Click it and Unblock the Notifications












