अफवाओं पर विराम.. रेखा संग कोई फिल्म नहीं कर रहे अमिताभ
उल्टा मीडिया से बात करते हुए बिग बी ने ही मजाक कर दिया कि आजकल मेरे पास काम नहीं है अगर यशराज में काम मिल जाये तो प्लीज मुझे दिला दीजिये। गौरतलब है कि रोमांस के बादशाह यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला.. में दोनों ने आखिरी बार काम किया था लेकिन उसके बाद दोनों ने फिर साथ में काम नहीं किया।
हालांकि इन 32 सालों में कई लोगों ने रेखा-अमिताभ को साथ में काम करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाये हैं। हाल ही में सुनने में आया था कि अपने पापा यश चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलते हुए उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ने हिम्मत करते हुए अमिताभ-रेखा को साथ में काम करने के लिए मना लिया है। आदित्य इस बेनाम फिल्म का निर्देशन भी करेंगे जो एक खूबसूरत प्रेमकहानी होगी।
लेकिन अब अमिताभ बच्चन के बयान ने सारी बातों का खंडन कर दिया जिससे अमिताभ-रेखा को पर्दे पर साथ देखने की हसरत पाले लोगों का दिल एक बार फिर से टूट गया।


Click it and Unblock the Notifications
