करण की ख्वाहिश..बस एक कप कॉफी रेखा के साथ..
अपने शो के बारे में बाते करते हुए कऱण ने ख्वाहिश जताई कि वह अपने शो में रेखा को बातचीत के लिए बुलाना चाहेंगे। करण ने कहा कि "मैं रेखा का साक्षात्कार करना चाहूंगा। वह कभी भी मेरे शो में नहीं आई हैं और उनसे बातचीत करके मुझे काफी अच्छा लगेगा। मुझे लगता है यह बिल्कुल सही समय है। रेखा का साक्षात्कार करना या उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद सम्मानजनक होगा।"
अपने शो के पहले मेहमान सलमान की तारीफ करते हुए करण ने कहा कि सलमान भी कभी मेरे शो में नहीं आए हैं। ईमानदारी से कहूं तो बोलते हुए वह बेहद शानदार लगते हैं। सलमान कभी भी खुद को बनावटी नहीं दर्शाते और मुझे लगता है कि 'कॉफी विद करण' में हिस्सा लेने के लिए ईमानदार और निष्कपट होना जरूरी है।"
करण ने कहा कि सलमान मेरे और मैं सलमान के क्लोज हूं क्योंकि हम लोग जो कहते हैं स्पष्ट कहते हैं इसलिए मैं सलमान से विवादित या व्यक्तिगत सवाल पूछने में सहज रहता हूं औऱ सलमान भी मेरे सवालों का सही-सही जवाब देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
