अमिताभ को गलती से शाहरुख कह डाला..

By Neha Nautiyal

Amitabh Bachchan
शायद ही भारत में कोई ऐसा इंसान होगा जो सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को नहीं जानता होगा। अमिताभ बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। लेकिन एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें एक एयरपोर्ट कर्मचारी मे गलती से शाहरुख कह डाला।

पढ़े: मुफ्त काम करेंगे अमिताभ!

इस वाकये की जानकारी खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर दी। अमिताभ ने लिखा है, '' आमतौर पर एयरपोर्ट अजीब सी जगह होती है। क्वालालंपुर एयरपोर्ट भी कोई अपवाद नहीं। हर एयरपोर्ट की तरह यहां भी स्टाफ किसी सेलेब्रिटी को पहचानने के बाद ऑटोग्राफ और फोटो खिंचवाने की मांग करने लगते हैं। मलेशिया में हिंदी फिल्में खूब पसंद की जाती हैं और यहां के लोग हिंदी फिल्मों के कलाकारों के दीवाने हैं। क्वालालंपुर के एयपोर्ट पर मेरे पास एक सिक्यूरिटी ऑफिसर आया और मुस्कुरा के बोला हैलो मिस्टर शाहरुख खान।'' अब अमिताभ का कहना है कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं इस बात को काम्पलीमेंट की तरह लूं क्या कुछ और समझूं।

पढ़ें: दर्द के बादशाह बने शाहरुख खान!

वैसे इस बात में कोई शक नहीं कि मलेशिया में शाहरुख को ज्यादा लोग पहचानते हैं क्योंकि शाहरुख को दक्षिण- पूर्व एशिया के टूरिजम को अपनी फिल्मों के जरिए प्रमोट करने के लिए अवार्ड भी मिल चुका है और कुछ समय पहले लंदन के एक एयरपोर्ट पर रोकने के लिए भी शाहरुख सुर्खियों में थे लेकिन इसका ये मतलब बिलकुल नहीं है कि अमिताभ शाहरुख से छोटे सितारे हैं और उन्हें कम लोग जानते हैं। अमिताभ के चाहने वाले भी पूरी दुनिया में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X