मुफ्त काम करेंगे अमिताभ!

By Neha Nautiyal

Amitabh Bachchan
नई दिल्ली। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के शंहशाह अमिताभ बच्चन मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के साथ एक नई फिल्म में मुफ्त में अभिनय करेंगे। ये खबर अमिताभ ने खुद अपने ब्लॉग पर दी है। उन्होंने लिखा है,"मोहनलाल केरल और मलयालम सिनेमा के एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं। वह कैप्टन रवि के निर्देशन में एक फिल्म बना रहे हैं और मैं भी इस फिल्म में उनके साथ नजर आऊंगा।"

देखें विडियो: अपने बयान से पलटीं प्रीति जिंटा

अमिताभ ने लिखा है कि इस फिल्म में उन्हें एक मेहमान भूमिका करनी है, जिसके लिए उन्होंने स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ तीन दिन तक शूटिंग करनी है और इस छोटी सी भूमिका के लिए वह मोहनलाल से कोई पैसा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि वह मलयालम फिल्म में वहां के सुपरस्टार मोहनलाल के साथ काम करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। ऊटी में इस फिल्म की शूटिंग होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X