..................... Amitabh Bachchan Seeks Late Parents' Blessings for 'Ninth' Bachchan | 'नौवीं बच्चन' को आशीर्वाद दीजिये मां-बाबूजी : अमिताभ बच्चन - Hindi Filmibeat

'नौवीं बच्चन' को आशीर्वाद दीजिये मां-बाबूजी : अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'पा' अब दादा बन चुके हैं। उनकी आंखे इस खुशी से चमक रही है। अपनी खुशी को शब्दों में बयां कर पाना उनके लिए बहुत मुश्किल है। लंबे अरसे से इस दिन का बेताबी से इंतजार कर रहे बच्चन साहब ने बड़े ही भावुक अंदाज में अपने प्यार और खुशी का इजहार किया है।

अमिताभ ने अपनी पोती और अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की पहली संतान के लिए अपने दिवंगत माता-पिता तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन से आशीर्वाद मांगा है। और कहा है कि मां-बाबूजी यह आपके परिवार की 'नौवीं बच्चन' है।

अमिताभ की बातें दिल को छू लेने वाली हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि बाबूजी, इस समय मेरे हाथ में आपके द्वारा शुरू किए गए परिवार की 'नौंवी बच्चन' सांस ले रही है। अमिताभ, अजिताभ, श्वेता, नीलिमा, नम्रता, अभिषेक, नैना, भीम और अब यह खूबसूरत बच्ची इस परिवार में आई है। अब तक इसका नाम नहीं रखा गया है।

मुझे उम्मीद है कि आप और मां हमें ऊपर से देख रहे हैं और हमें और परिवार में आई नई बच्ची को आशीर्वाद दे रहे हैं। इसके बाद हम आगे क्या ले जाते हैं इसे लेकर बहुत कम आकांक्षाएं हैं। परम्परा जारी है और आपके प्यार व आशीर्वाद से यह समृद्ध हो।

अमिताभ कहते हैं कि जब उन्होंने बच्ची को गोद में उठाया तो वह एक प्यारा लम्हा था जिसे वो बयां भी नहीं कर सकते। वो प्यारी सी कली उनकी गोद में देश-दुनिया से बेखबर होकर सांस ले रही थी। कभी-कभी वो अपनी बड़ी-बड़ी आंखे खोलकर उन्हें देखती तो कभी बंद कर लेती। वह समझ नहीं पा रहे थे कि उसे प्यार करे या यूं ही निहारता रहे।

गौरतलब है कि बुधवार की सुबह ऐश ने बेटी को जन्म दिया है इस बारे में सबसे पहले उनके पति जूनियर बच्चन ने ही टि्वट किया था कि ऐश ने सुबह साढ़े पांच बजे बेटी को जन्म दिया है। ऐश-अभि के मां-पापा बनने से बच्चन समेत पूरा देश खुश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X