राजश्री प्रोडक्शन से अमिताभ बच्चन ने मिलाया हाथ? सूरज बड़जात्या की फिल्म में आएंगे नजर!
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री कोरोना काल के दौरान जितनी खामोश रही है उतना ही शोर अब नई फिल्मों को ऐलान के साथ हो रहा है। कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जो कि आने वाले समय में तगड़ा धमाका करने वाली हैं। इस समय भी बॉलीवुड के गॉशिप गलियारों से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है। पता चला है कि महानायक अमिताभ बच्चन अब राजश्री प्रोडक्शन के साथ जुड़ने वाले हैं और उनको एक फिल्म ऑफर की गई है।
खबर है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक शानदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। पता चला है कि इस फिल्म की शूटिंग के तैयारियां काफी जोरों पर हैं और साल 2021 के शुरुआती कुछ महीनों में ये फ्लोर पर आ जाएगा। मिड डे की एक रिपोर्ट है कि इस फिल्म की कहानी अमिताभ बच्चन को काफी ज्यादा पसंद आई है और उनको इस फिल्म को करने के लिए उत्सुकता है।
'कंगना रनौत की फिल्मों को बायकॉट करो'- किसानों ने अभिनेत्री को लेकर बोली ये बात


Click it and Unblock the Notifications