'कंगना रनौत की फिल्मों को बायकॉट करो'- किसानों ने अभिनेत्री को लेकर बोली ये बात
अभिनेत्री कंगना रनौत जिस तरह ले विवादों में घिरी रहती हैं ये किसी से छिपा नहीं है। उनको लेकर किसी ना किसी तरह की खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। इस समय भी कुछ ऐसा ही चर्चा में चल रहा है। बता दें कि कंगना रनौत लगातार किसानों को लेकर अपनी बातें बोल रहीं हैं और उनका कहना है कि सरकार के द्वारा जो कानून लाया गया है वो सही है। जबकि किसान लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
अब खबर आ रही है कि किसानों ने हाल ही में कंगना रनौत को जवाब दिया है और उनकी फिल्मों को बायकॉट करने की गुजारिश की है। दरअसल किसान एक पब्लिकेशन से बात कर रहे थे और उन्होने कहा कि कंगना रनौत लाइमलाइट में रहने के लिए किसानों को लेकर राजनीति कर रही हैं।

इसके अलावा किसानों का कहना था कि जो भी फिल्में कंगना की रिलीज होंगी उनको बायकॉट किया जाए। इस समय किसानों का बयान काफी छाया है लेकिन कंगना की तरफ से इसका जवाब अभी नहीं आया है।
गौरतलब है कि वो इस समय कई फिल्मों की शूटिंग कर रहीं हैं। हाल ही में खबर आई थी कि कंगना रनौत मुंबई लौटी हैं और उनके साथ काफी सिक्योरिटी भी नजर आ रही थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म तेजस और थलइवी को लेकर बिजी हैं। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications