अभी दो महीने और ससुराल में रहेंगे अमिताभ बच्‍चन

भोपाल। बच्‍चन परिवार इन दिनों भोपाल में हैं। सीनियर बच्‍चन इस समय प्रकाश झा की फिल्‍म 'सत्‍याग्रह' की शूटिंग कर रहे हैं। भोपाल अमिताभ की ससुराल हैं। कल अमिताभ अपनी ससुराल भी गये। उनके साथ अभिषेक बच्‍चन, ऐश्‍वर्या राय, आराध्‍या और जया बच्‍चन भी थी। जया की मां यहां के श्‍यामला‍ हिल्‍स इलाके में रहती हैं। बच्‍चन परिवार एक विशेष विमान से यहां आया। जो कि शाम को वापस चला गया।

इसके अलावा अमिताभ बच्‍चन ने अपने ब्‍लॉग में भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के पिछड़े होने पर दुख जताया साथ ही उदारीकरण के बाद देश की प्रगति की भी तारीफ की। उन्‍होने कहा है कि आज हमारा देश तरक्‍की कर रहा है। उदारीकरण के बाद पश्चिमी देशों से होने वाले निवेश ने एक बड़ा बदलाव किया है। जिससे कि एयरपोर्ट, राष्‍ट्रीय राजमार्ग, होटलों का निर्माण हुआ है।

उन्‍होने ग्रामीण भारत के पिछड़ा होने के बारे में लिखा है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' में इस तबके से आये लोग तो बानगी भर है। देश के ज्‍यादातर लोग तो आज भी आधारभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास बेहद धीमी रफ्तार से हो रहा है जो कि चिंता का विषय है, इसमें और भी तेजी लाये जाने की जरूरत है, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र हमारे शहरों की तरक्‍की की रफ्तार से बराबरी कर सकें।

अमिताभ ने देश के युवा वर्ग की तारीफ की और कहा कि आज की पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पीढ़ी अतिउत्‍साही और आक्रामक है। वह इस समय भोपाल के एक आलीशान होटल में रह रहे हैं और अगले दो महीने तक यहीं रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X