बिग बी के दिल को भायी 'उड़ान'
बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने नए निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'उड़ान' की तारीफ की है।
ब्लॉगिंग के शौकीन अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "अभिषेक के सहपाठी रह चुके विक्रमादित्य मोटवानी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। उन्होंने इससे पहले केवल संजय लीला भंसाली के सहायक के तौर पर काम किया है। किसी निर्देशक की पहली फिल्म में इस तरह की गंभीरता की उम्मीद नहीं की जाती।"
पढ़ें: अभिषेक नहीं रितिक विजय दीना नाथ चौहान
उन्होंने कहा कि यह फिल्म हवा के एक ताजा झोंके के तरह से आई है। पिछले शुक्रवार को प्रदर्शित हुई इस फिल्म को समीक्षकों की काफी तारीफ मिली है। यह फिल्म एक ऐसे किशोर की कहानी है जो आठ साल तक बोर्डिग में रखने के बाद जमेशदपुर में अपने कठोर पिता के साथ रहने के लिए मजबूर होता है। अमिताभ ने यह भी कहा है कि उन्होंने शबाना आजमी के कहने पर ही यह फिल्म देखी थी।


Click it and Unblock the Notifications











