अभिषेक नहीं रितिक बनेंगे विजय दीना नाथ चौहान

नई 'अग्निपथ' के लिए करण ने करन मल्होत्रा नाम का एक नया निर्देशक भी ढूंढ लिया है। इस 'अग्निपथ' में हीरो का दौड़ में सबसे आगे छोटे बच्चन यानी अभिषेक बच्चन का नाम लिया जा रहा था मगर... मगर खबर है कि करण की 'अग्निपथ' में रितिक रोशन वो यादगार किरदार निभाएंगे जो अमिताभ ने निभाया था।
देखें धोनी की शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
सुनने में ये भी आया है कि नई अग्निपथ पूरी की पूरी पुरानी 'अग्निपथ' की कॉपी नहीं है बल्कि इसमें हॉलीवुड की फिल्म को भी कॉपी किया जाएगा। नई अग्निपथ का दीना हॉलीवुड के मशहूर हीरो अल पचीनो की फिल्म 'स्कारफेस' के किरदार से मिलता जुलता होगा और रितिक रोशन के ग्रीक गॉड लुक्स के कारण 'अग्निपथ' का ये किरदार उनकी झोली में चला गया क्योंकि नई अग्निपथ का डॉन सिर्फ मुंबईया डॉन नहीं होगा बल्कि इंटरनेशनल डॉन होगा।
वैसे छोटे बच्चन पहले भी कई बार विजय दीना नाथ चौहान के किरदार को निभाने क इच्छा जता चुके हैं। करण की घोषणा से तो इस बार लगा था कि करण उनकी ये इच्छा पूरी कर देगें मगर अब लगता है कि छोटे बच्चन को 'अग्निपथ' के एक और रीमेक का इंतजार करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications