काश जिया अमिताभ से कुछ सीख पाती.
आज जिया खान एक बिता हुआ कल हो गयी हैं। मात्र 25 साल में जिंदगी को खत्म करने वाली जिया ने अपना बॉलीवुड करियर अमिताभ बच्चन के ही साथ शुरू किया था। जिया के बारे में सुनकर अमिताभ को काफी धक्का लगा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि निराशा और परेशानी से घबरा कर या अवसाद में आकर लोग कभी कोई ऐसा कदम ना उठाये जैसा कि जिया खान ने उठाया है। अमिताभ ने कहा कि उतार-चढ़ाव और दुख-परेशानिया तो हर किसी के जीवन में है। ऐसे में आत्महत्या करना कहां की महानता है।
मालूम हो कि जिया खान ने अमिताभ बच्चन के ही साथ फिल्म निश्ब्द से अपनी फिल्मी पारी शुरू की थीं। इस फिल्म में एक 19 साल की लड़की को अपनी सहेली के पापा से प्यार हो जाता है। सहेली के पापा का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया था। जिसके लिए अमिताभ की आलोचना भी हुई थी कि वह अपनी बेटी से भी कम उम्र की लड़की के साथ पर्दे पर इश्क लड़ा रहे हैं जो कि सही नहीं है। खैर यह बात तो अब पुरानी हो चुकी है और यह एक बहुत बड़ा कारण था फिल्म के फ्लॉप होने का।
लेकिन जिया खुद को बिग बी का बहुत बड़ा फैन कहती थीं, लेकिन अगर वह वाकई में अमिताभ की फैन होती तो अमिताभ की तरह जुझारू होती क्योंकि अमिताभ की कहानी में कई बार उतार-चढ़ाव आये हैं। फिल्म कुली की शूटिंग के समय घायल हुए बिग बी आज भी उसका खामियाजा अपने स्वास्थ्य के जरिये भोग रहे हैं। शारीरिक परेशानियां झेलने के बाद अमिताभ की जिंदगी में एक बहुत बड़ा आर्थिक संकट आया था जिसने अमिताभ को दिवालिया बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन अमिताभ को खुद की मेहनत पर भरोसा था और उन्होंने टीवी पर कदम रखा और अपनी मेहनत के बूते वह सबकुछ फिर से पा लिया जो कि उनसे छिनने वाला था।
लेकिन काश यह बातें जिया खान को समझ में आती और वह वो कदम ना उठाती जो उसने उठा लिया। गौरतलब है कि रामगोपाल वर्मा की निशब्द फिल्म से अपने अभिनय की पारी शुरू करने वाली सेक्सी अभिनेत्री जिया खान ने सोमवार रात को अपने ही घर में फांसी लगा ली थी।बताया जा रहा है वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थीं। जिया खान जूहू में अपनी मां के साथ सागर संगीत अपार्टमेंट के फ्लैट नं. 102 में रहती थी। जिया महज 25 साल की थीं।


Click it and Unblock the Notifications
