आरक्षण मुद्दे पर निजी राय देने से अमिताभ का इंकार
फिल्म को लेकर चर्चाएं काफी आम हो गई है। दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के लिए आये अमिताभ ने कहा कि आज की शिक्षा बहुत व्यवसायिक हो चुकी है। हर जगह पैसे का बोल-बाला है, इसी समस्या को विस्तृत रूप में दिखाया गया है फिल्म में। फिल्म एक रोचक विषय पर है उम्मीद करता हूं कि फिल्म जरूर लोगों के दिलो-दिमाग पर दस्तक छोड़ेगी।
लेकिन जब पत्रकारों ने बिग बी से पूछा कि वो आरक्षण के बारे में क्या राय रखते है तो बिग बी ने चु्प्पी साध ली, उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया कहा ये एक बहस का मु्द्दा है जिस पर मै कुछ भी कहना नहीं चाहता हूं। इतन जरूर कह सकता हू कि मेरे 40 साल के करियर में आरक्षण उन फिल्मों से होगी जो मेरे दिल के काफी करीब है।
आपको बता दें कि प्रकाशा झा की फिल्म आरक्षण 12 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में अमिताभ, दीपिका के अलावा काफी दिग्गज लोग मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications












