राजनीति ही नहीं कॉलेज में भी फेल हुए हैं अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन...जीती जागती सफलता की मिसाल...एक सेल्फ मेड व्यक्ति , जिनके आगे पूरी दुनिया सिर झुकाती है। हिंदी और अंग्रेजी में जबरदस्त पकड़ रखने वाले अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है। लेकिन आप सबके चहेते अमिताभ बच्चन आज जिस जगह पर विराजमान है वो जगह उन्हें अपनी मेहनत और मां सरस्वती के आशीर्वाद से मिली है।

आप लोगों में से बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ साहब बीएसएसी के पहले साल में फेल हुए थे, कारण था उनका गणित विषय में कमजोर होना। इसके अलावा अपने परम मित्र राजीव गांधी के चलते राजनीति में कदम रखने पर भी वो असफलता से दो चार हुए थे। जिसकी वजह से उन्होंने राजनीति से आजीवन संन्यास लेने का इरादा कर लिया।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से बीएसएसी किया है। सन् 1984 में अमिताभ ने इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एच.एन. बहुगुणा को हराकर संसद में पहुंचे थे। हालांकि अपने राजनैतिक कैरियर के तीन साल बाद ही इन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। इस त्यागपत्र के पीछे इनके भाई का बोफोर्स विवाद में अखबार में नाम आना था, जिसके लिए इन्हें अदालत में जाना पड़ा।इस मामले में बच्चन को दोषी नहीं पाया गया।

खैर अपनी गलतियों से सीखकर हमेशा आगे बढ़ने वाले बिग बी ने लोगों के सामने सफलता की नयी तस्वीर पेश की है और कहा है कि मेहनत ही आपको शिखर तक ले जायेगी। हमेशा रीयल लाईफ में ये बाते कहने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों प्रकाश झा की फिल्म आरक्षण में व्यस्त है। इस फिल्म के बारे में अमिताभ का कहना है कि ये फिल्म आज की शिक्षा शैली को दिखाती है। फिल्म में बिग बी एक आदर्श शिक्षक का रोल कर रहे हैं। जो कि आरक्षण का समर्थन करता है। फिल्म में उनकी बेटी को रोल दीपिका पादुकोण कर रही हैं।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X