अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने ग्रेजुएट होते ही शुरु किया अपना बिजनेस, सेलेब्स दे रहे हैं बधाई
कुछ ही दिनों पहले अमिताभ बच्चन का नातिन नव्या नवेली न्यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रेजुएट हुई हैं और एक हफ्ते में ही नव्या ने अपना बिजनेस भी शुरु कर लिया है। श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। नव्या ने हाल ही में महिलाओं के लिए हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। बॉलीवुड परिवार नव्या को इस शुरुआत पर बधाई दे रहा है।
नव्या ने आरा हेल्थ की शुरुआत अहिल्या मेहता, मल्लिका साहनी और प्रज्ञा साबू के साथ की है। फाउंडर्स के बारे में बताते हुए लिखा है- हम यंग और इंडिपेंडेंट महिलाएं हैं, जो एक सामान्य समस्या का समाधान खोजने के लिए एकजुट हुई हैं, जिस पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। हमारी अलग-अलग पृष्ठभूमि और अनुभवों ने हमें दूसरे महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, एक अन्य पोस्ट में आरा हेल्थ के मिशन के बारे में बताया गया है- आरा के सुरक्षित, विश्वसनीय और वैज्ञानिक तौर पर भरोसेमंद उत्पादों, उपकरणों और सेवाओं का इस्तेमाल करके महिलाओं को सशक्त और शिक्षित बनने के लिए प्रेरित करना है।
कौन हैं मिहिका बजाज, जो बनेंगी सुपरस्टार राणा दग्गुबाती की दुल्हनिया, देखें PHOTOS


Click it and Unblock the Notifications











