कौन हैं मिहिका बजाज, जो बनेंगी सुपरस्टार राणा दग्गुबाती की दुल्हनिया, देखें PHOTOS
सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने 12 मई को फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दी, जिससे सभी हैरान रह गए। एक्टर ने एक तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप की घोषणा कर दी। जिसके बाद उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज से सगाई कर ली है। बता दें, मिहिका बजाज फिल्मों से जुड़ी नहीं हैं, बल्कि वह पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और हैदराबाद में पली बढ़ी हैं।
Recommended Video
राणा दग्गुबती ने मिहिका बजाज के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "And she said Yes.." जिसके बाद से उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाईयों मिलने लगी। ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि सिनेमा के सितारे भी बधाई दे रहे हैं।

तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राणा दग्गुबाती की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, वह भी खासकर फीमेल फॉलोइंग। लिहाजा, कोई शक नहीं कि अपनी सगाई के घोषणा के साथ एक्टर ने कई लड़कियों के दिल तोड़ दिये हैं।
यहां जानें, कौन हैं बाहुबली फेम एक्टर राणा दग्गुबाती की मंगेतर मिहिका बजाज-
'रेस 3' फेम एक्टर के पिता निकले कोरोना पॉजिटिव- बीएमसी ने सील किया पूरा बंगला


Click it and Unblock the Notifications











