दादू अमिताभ का दिल बाग-बाग... जब आराध्या ने कहा हैप्पी बर्थ डे ..
अमिताभ ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज नन्ही आराध्या ने मुझे हैप्पी बर्थडे कहा है, ऐश्वर्या ने उसे हैप्पी बर्थेडे कहना सीखाया। यह मेरे लिए बहुत अद्दभुत था, लेकिन इन सब से अद्दभूत था कि आराध्या ने हैप्पी बर्थ डे टू यू की जगह हैप्पी बर्थ डे टू आऱाध्या बोल दिया। लेकिन सच बताऊं आराध्या की मुंह से यह सब सुनकर मेरा दिल बाग-बाग हो गया।
जिस समय अमिताभ यह बात कह रहे थे उस समय उनके चेहरे की भाव-भंगिमायें बता रही थीं कि वह अपनी पोती से कितना प्यार करते हैं। मालूम हो कि इससे पहले अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा था कि , "अब मैं 71 का हो गया हूं।
पिछले साल या सिर्फ एक दिन पहले मैं 70 साल का था। साल अब पहले की अपेक्षा ज्यादा तेजी से गुजर रहे हैं। मैं ना नहीं करता, मैं बढ़ती उम्र के वर्षो को स्वीकार करता हूं। यह जीवन प्रक्रिया की सामान्य बात है। हम सभी धन्य हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
