..................... Amitabh Bachchan gets emotional and proud on hearing National Anthem - Hindi Filmibeat

जन-गण-मन देता है है बिग बी को 'INDIAN MOMENT'

देश से प्यार हर किसी को होता है चाहे वो सुपरस्टार हो या फिर आम आदमी लेकिन रोज़ ऐसा नहीं होता कि कोई सुपरस्टार एक आम आदमी की तरह अपनी देशभक्ति को परिभाषित करे। लेकिन बिग बी हर काम इसी अंदाज़ में करते हैं जैसे कि वो एक आम आदमी हों, शायद यही उन्हें खास बनाता है।

भारत-पाक मैच की कमेंट्री के बाद बिग बी तिरंगे के रंग में लिपटे नज़र आए थे। अब उन्होंने अपने ब्लॉग पर जन-गण-मन सुनते ही अपने दिल में उठे विचारों को बांट लिया। मैच शुरू होने से पहले दोनों देशों के राष्ट्र गान बजे और बिग बी किसी भी उत्सुक भारतीय की तरह राष्ट्र गान को सम्मान देने के लिए पहले ही सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए थे। उन्होंने ब्लॉग पर लिखा कि राष्ट्र गान सुन कर वो बहुत ही जल्द भावुक हो जाते हैं।
ALSO READ: क्रिकेट वर्ल्ड कप v/s बॉलीवुड..कौन किस पर भारी!

बिग बी ने इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्र गाना का बजना या उसे सुनना किसी के लिए भी गौरवशाली और भावनात्माक पल होता है जो खिलाड़ियों को भी प्रेरणा और जुनून से भर देता है। यही वजह है कि जब भी वो राष्ट्र गान सुनते हैं या गाते हैं तो भावुक हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि देश से एक बार फिर जुड़ गए। इतनी सी बात मन में आती है और आपको गर्व होता है कि आप भारतीय हैं। वाकई बिग बी का INDIAN MOMENT भी उनकी ही तरह प्रेरणा देने वाला है। जय हिंद और ऑल द बेस्ट इंडिया क्योंकि वर्ल्ड कप अभी बाकी है मेरे दोस्त!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X