World Cup 2015- टीम इंडिया की जीत को बॉलीवुड का सलाम
सुबह 8 बजे से पूरा देश अपने अपने घरों में टीवी के सामने सब काम किनारे कर बैठा हुआ था। मौका था भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला पहला विश्व कप 2015 मैच। भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और फिर नौ बजे के करीब शुरु हुआ ये ऐतिहासिक मुकाबला। अमिताभ बच्चन की आवाज ने इस मैच को और भी ऐतिहासिक बना दिया।
बॉलीवुड सितारों ने भी लगातार टीम इँडिया को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और साथ ही उनकी जीत की दुआ की। शाहिद कपूर से लेकर नेहा धूपिया, आलिया भट्ट, प्रीती जिंटा सबी ने टीम इंडिया की जीत के लिए ढेर सारे ट्वीट किये।
और आखिर देश भर की दुआओं का असर कुछ यूं हुआ कि टीम इंडिया भारी रनों के साथ पाकिस्तान से जीत गयी। आइये जानते हैं इस ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड के क्या रिएक्शन हैं।
More from Filmibeat
world cup 2015 world cup virat kohli pakistan amitabh bachchan salman khan lata mangeshkar bollywood twitter विश्वकप 2015 विराट कोहली भारत पाकिस्तान अमिताभ बच्चन सलमान खान


Click it and Unblock the Notifications











