'शॉट हो गया है मास्क है कहां है?' शूटिंग के दौरान झल्लाए अमिताभ बच्चन, पोस्ट वायरल
कोरोना वायरस ने ना सिर्फ आम इंसान बल्कि उससे कहीं ज्यादा हिंदी फिल्मों के सितारों के परेशान किया है। हाल ही में जब महानायक अमिताभ बच्चन को इस वायरस ने जकड़ा था तो इस खबर ने लोगों को चौंका डाला था। हालांकि वो अब ठीक हैं। अभिनेता एक बार फिर से काम पर लौट गए हैं और संक्रमित होने के बाद उनको नया नया एहसास हो रहा है। लेकिन इस समय उनको लेकर कुछ खबरें सामने आ रही हैं और वो ये है कि कोरोना काल में काम करने हुए वो पूरी एहतियात बरत रहे हैं।
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट हाल ही में किया है जिसमें उन्होने एक शूटिंग के दौरान मास्क ना मिलने पर फनी पोस्ट लिखा है। अमिताभ बच्चन ने लिखा है.. 'शूटिंग के दौरान.. शॉट हो चुका है.. मास्क किधर है, मास्क। आर्रर्रर्रर्रर्र।' अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट के साथ अपनी एक फनी तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होने अपना चेहरा अजीब ढंग से बनाया हुआ है। अमिताभ बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो कई तरह की पोस्ट करते रहते हैं..
संजय दत्त कैंसर के इलाज के दौरान पूरी करेंगे पृथ्वीराज की शूटिंग? सामने आई बड़ी खबर!


Click it and Unblock the Notifications











