संजय दत्त कैंसर के इलाज के दौरान पूरी करेंगे पृथ्वीराज की शूटिंग? सामने आई बड़ी खबर!
कुछ समय पहले कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त को लेकर एक खबर आई थी जिसके बाद उनके फैंस काफी ज्यादा दुखी हुए थे। संजय दत्त इस समय कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित हैं और लगातार इसका इलाज करवा रहे हैं। इस खबर के बाद उन सभी फिल्ममेकर्स की मुश्किलें बढ़ गईं थीं जो फिल्म संजय दत्त को पहले से कास्ट किए हुए थे या फिर जिनकी फिल्म आधी शूट हो चुकी थी।
लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो उन सभी लोगों के लिए खुशखबरी है जो कि संजय दत्त के साथ काम कर रहे हैँ। दरअसल संजय दत्त इस ट्रीटमेंट के बीच भी अपना काम किसी तरह से बंद नहीं करना चाहते हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि वो शमशेरा की शूटिंग जल्दी शुरु करेंगे लेकिन अब खबर आई है कि वो फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग भी करेंगे। पिंकविला की एक रिपोर्ट है कि संजय दत्त ने फिल्म पृथ्वीराज की करीब आधे से ज्यादा शूटिंग पूरी कर ली है।
वह अपने प्रोजेक्ट्स को हर हाल में पूरा करना चाहते हैं। शमशेरा के अलावा वह जल्द ही पृथ्वीराज की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। उनके हिस्से की शूटिंग की बात करें तो वो दिवाली के बाद इस काम शुरु करेंगे और 5 या 6 दिन में पूरी फिल्म अपने हिस्से की खत्म करने वाले हैं।
पृथ्वीराज की बात करें तो सुपरस्टार अक्षय कुमार इस फिल्म पृथ्वीराज और मानुषी छिल्लर संयोगिता का किरदार निभाती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











