'भूतनाथ रिटर्नस' का भूत हंसायेगा भी और नाचेगा भी
जो कि काले नहीं सफेद कपड़े पहने नजर आयेंगे। वह बच्चों को भयानक आवाज में डरायेंगे नहीं बल्कि धूम -धड़ाके के साथ डांस करते भी नजर आयेंगे। जिसके लिए वह आजकल कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के बताये डांस स्टेपों को कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने ही अपने ब्लॉग पर दी है। अमिताभ ने लिखा है कि मैं स्वयं डांस करना पसंद करता हूं इसलिए आज 71 साल की उम्र में भी डांस सीखने का प्रयास कर रहा हूं।
गौरतलब है कि टी-सीरीज के बैनर तले बन रही भूतनाथ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। संभावना है कि फिल्म 2014 की गर्मियों में सिनेमाघरों में उतरेगी। मालूम हो कि साल 2008 में आयी फिल्म भूतनाथ...एक सफल फिल्म थी।
जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन, यश पाठक, जूही चावला ने किया था। इस फिल्म में भी गेस्ट रोल शाहरूख खान का था। फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आये थे। यह फिल्म भी बच्चों को समर्पित होगी।


Click it and Unblock the Notifications












