अरे काम नहीं करूंगा तो खटिया पकड़ लूंगा: अमिताभ बच्चन

71 साल की उम्र और काम, काम, काम.. पर बोलते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि अगर काम नहीं करूंगा तो मैं खटिया पकड़ लूंगा यानी कि बीमार हो जाऊंगा। काम की वजह से ही मेरे अंदर एनर्जी बची हुई है। अभिनय ही मेरी जिंदगी और पहला प्यार है। अक्सर मुझसे लोग इसी तरह का सवाल पूछते हैं और मैं हर बार यही कहता हूं कि अरे भाई मैं कान नहीं करूंगा ना तो बीमार पड़ जाऊंगा।

गौरतलब है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने यह बाते इंदौर में कहीं। जहां अमिताभ बच्चन को गुरुवार को इंदौर में इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन के 23वें अंतर्राष्ट्रीय मैनजमेंट कॉन्क्लेव में लाइफ टाइम एक्सीलेंस अवार्ड 'द लीजेड' से सम्मानित किया गया।

आईएमए के दो दिवसीय कॉन्क्लेव का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से बच्चन को स्मृतिचिह्न् दिए जाने के साथ उन्हें लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने फिल्म जगत में बच्चन के योगदान को याद किया।

इस मौके पर बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता का पाठ कर एक बार फिर से लोगों का अपना मुरीद बना लिया। अमिताभ इन दिनों रवि चोपड़ा की सीक्वेल फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स में काम कर रहे हैं। बच्चों के विेशेष तोहफा वाली यह फिल्म इस साल की गर्मियों में रिलीज होगी। अमिताभ बच्चन को हाल ही में संपन्न हुए स्क्रीन अवार्ड समारोह में भी लाइफ टाइम अचीव अवार्ड दिया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X