'केबीसी' में सिर्फ पैसे ही नहीं..दिल भी जीते जाते हैं: अमिताभ बच्चन
उन्होंने कहा, "बहुत से ऐसे प्रतिभागी हैं, जो शो में बड़ी आकांक्षा और उम्मीदें लेकर आते हैं और अगर शो एवं इस खेल के जरिए हम उन्हें उनकी जिंदगी की बाजी पलटने का अवसर दे सकें, तो इससे हम सभी को बहुत संतोष मिलेगा, क्योंकि यहां सिर्फ पैसे ही नहीं..दिल भी जीते जाते हैं।"
यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में शूट किया गया यह शो सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। शो वैश्विक रूप से लोकप्रिय 'हू वांट्स टू बी ए मिलेनियर' का भारतीय संस्करण है।
मालूम हो कि केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति के पर्याय बन चुके अमिताभ बच्चन ने इस श्रृंखला के छह संस्करणों की मेजबानी कर चुके हैं। सिर्फ तीसरे संस्करण के मेजबान शाहरुख खान ने की थी।
टीवी को एक नया प्रारूप देने वाले इस कार्यक्रम का लोग बेताबी और बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसलिए इस सीरीज के लिए भी लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार का शो भी काफी दिलचस्प होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
