अपनी हर एक चीज नापसंद हैं मुझे: अमिताभ बच्चन

किसी को उनकी आंखों में डूब जाने का मन करता है तो कोई उनकी बांहों में सोना चाहता है। अद्भुत प्रतिभा के और दिलचस्प व्यक्तित्व के मालिक अमिताभ के अंदर के हर उम्र का व्यक्ति कुछ ना कुछ खासियत देखता है लेकिन खुद अमिताभ को अपने अंदर बहुत सारी खामियां नजर आती हैं।
अमिताभ के हाथों खुलेगा दिलीप-मधुबाला की मोहब्बत का राज?
इस बारे में खुद अमिताभ ने कहा। दरअसल उनके एक फैन ने उनसे पूछा कि आपको अपने अंदर क्या चीज नापसंद हैं जिसके जवाब में सदी के महानायक ने कहा कि उन्हें अपने बारे में हर चीज नापसंद है, मुझमें ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो सही नहीं हैं और इसे सही करने के लिए प्रयासरत हूं।"
करीब पांच दशकों से फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे बच्चन का कहना है कि अभी भी, जब कैमरे का सामना करते हैं तो सीखने के लिए बहुत सी चीजें होती हैं।वह कहते हैं कि देखकर चीजों को समझना-परखना एक अभिनेता की सबसे बड़ी ताकत हो सकती है और उन्हें लगता है कि उनमें इसकी कमी है।
बिग बी ने कहा, "मैंने अभिनय का कोई विधिवत प्रशिक्षण नहीं लिया था इसलिए मैं देखकर सीखने पर ही भरोसा कर सकता हूं..मुझमें विवेचना करने के गुण का अभाव है।"
सदी के महानायक बहुत जल्द एक बार फिर से आपको सोनी के मशहूर क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिये आपके बीच आने वाले हैं। शो के प्रोमो आने शुरू हो गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











