..................... Megastar Amitabh Bachchan down with fever, stomach infection But KBC shooting is running - Hindi Filmibeat

अमिताभ बीमार और पेट खराब लेकिन केबीसी की शूटिंग जारी

आखिरकार कोई कलाकार पिछले चालीस सालों से अगर हिंदी सिनेमा की सेवा कर रहा है तो इसके पीछे उस व्यक्ति का काम के प्रति लगन औऱ अथाह मेहनत ही होगी, जो उसे निरन्तर नंबर वन बनाये हुए है।

जीं हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की जिन्होंने हाल ही में 71 वां साल का आंकड़ा पार किया है। उम्र को अपने सामने बौना साबित करने वाले अमिताभ बच्चन सोमवार रात से बीमार हो गये हैं, इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर दी है।

अमिताभ ने लिखा है कि "मैं बीमार पड़ गया हूं। पेट का संक्रमण और बुखार। मुझे डर कि आज पूरा दिन यही चलने वाला है। ठीक होने के लिए मुझे आराम करने की जरूरत है ताकि कल केबीसी में फिर से आप सब के सामने होउं। चिंता की वैसे कोई बात नहीं है, लेकिन ज्यादा खुलासा नहीं कर पाने के लिए माफी चाहता हूं। मैं आप सब से प्रेम करता हूं।"

लेकिन मंगलवार को उन्होंने फिर से ट्विट किया उन्होंने लिखा, "काम पर हूं। अभी भी थोड़ी कमजोरी है। जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। जब तक जीवन है, तब तक संघर्ष है।"

तो आप को खुद ब खुद अंदाजा हो गया होगा कि बीमारी हालत में भी अमिताभ बच्चन अपने शो की शूटिंग कर रहे हैं क्योंकि कमिटमेंट एक बड़ी चीज होती है। शायद काम के प्रति यूं जूनूनी मोहब्बत और समर्पण ही उन्हें औरों से अलग करती है और उन्हें सदी का महानायक बनाती है।

फिलहाल अमिताभ बच्चन के सारे चाहने वालों की ओर से वनइंडिया परिवार भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है। गौरतलब है कि सोनी चैनल पर रात नौ बजे प्रसारित होने वाले केबीसी के सातवें संस्करण की अमिताभ बच्चन मेजबानी कर रहे हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय टीवी रिएलिटी कार्यक्रम 'हू वांट्स टू बी ए मिलियनेयर' का भारतीय संस्करण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X