'मिलन टॉकीज' के लिए हां ही नहीं बोला तो ना कहां से बोलता: शाहिद कपूर
इन दिनों प्रभुदेवा के निर्देशन में काम कर रहे शाहिद ने कहा कि पता नहीं लोग क्यों कह रहे हैं कि मैंने 'मिलन टॉकीज' छोड़ दी है। अरे जब मैंने इस फिल्म के लिए हां ही नहीं बोला तो मना करने का सवाल ही कहां पैदा होता है। अपनी फिल्म 'आर..राजकुमार' के 'गंदी बात' गाने की लांचिंग के दौरान शाहिद ने कहा, "कब खबर आई कि मैंने 'मिलन टॉकीज' के लिए हां कहा है। न तो तब कहेंगें जब आपने कभी हां बोला हो। जब मैंने कभी हां ही नहीं कहा तो लोग अब यह क्यों कह रहे हैं कि मैंने फिल्म छोड़ दी। मैंने कभी पुष्टि नहीं की कि मैं यह फिल्म कर रहा हूं।"
उन्होंने कहा, "मैंने कहा था कि मुझे फिल्म की पेशकश की गई है। लेकिन फिर कुछ कारणों से बात आगे बढ़ नहीं पायी। शाहिद ने कहा कि यदि कभी भी वह यह फिल्म करेंगे तो उसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।" गौरतलब है कि तिग्मांशु धुलिया के निर्देशन में बनी 'मिलन टॉकीज' बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है।
मालूम हो कि फिल्म 'आर...राजकुमार' में शाहिद कपूर के साथ पहली बार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नजर आयेंगी। फिल्म 'आर...राजकुमार' का ऑफिशियली ट्रेलर लॉंच हो चुका है।फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा है, जबकि फिल्म के निर्माता हैं सुनील लुला और विक्की राजानी। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












