AAP इफेक्ट: आम आदमी के मुरीद हुए बहुत 'खास आदमी'...बिग बी!

अरविंद केजरीवाल की फैन लिस्ट जिस तरह से बढ़ रही है उसका कोई जवाब नहीं है। उनकी जीत के बाद तो हर जगह बस उन ही की चर्चा है। बॉलीवुड ने तो उन्हें चुनाव नतीजे वाले दिन ही दिल खोलकर बधाई दे दी है। लेकिन फिर भी रोज़ कोई ना कोई उनकी फैन लिस्ट में शामिल हो रहा है।

केजरीवाल के ताज़ा प्रशंसक हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन। उन्होंने एक पहेलीनुमा ट्वीट करके अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है। और अमिताभ के ट्वीट से साफ पता चल रहा है कि कैसे एक 'खास आदमी' इस आम आदमी का मुरीद हो चुका है। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास का कायल है।

बिग बी ने एक ट्वीट में लिखा कि तीसरे मिलेनियम का 15वां साल है या यूं कहिए कि 21वीं सदी का 15वां साल या फिर 202वें दशक का 5वां साल...कुछ भी हो 2015 आपके लिए शुभ हो। एक आईआरएस अधिकारी का इस साल में शानदार योगदान है।

हालांकि बिग बी के इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं है पर फिर भी अरविंद केजरीवाल के प्रति उनका प्यार और विश्वास इस ट्वीट में झलक रहा है। इसके पीछे एक वजह ये भी मानी जा रही है कि वो काफी समय से गुजराज पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर हैं। गौरतलब है कि गांधी परिवार से भी अमिताभ के परिवार के काफी करीबी संबंध रहे हैं, हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच दूरियां आ गईं थी। जो भी हो पर अमिताभ बच्चन की इस अदा के भी हम कायल हो गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X