दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को बॉलीवुड की ओर से बधाइयां!
अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आप ने दिल्ली में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। वहीं इसके साथ उन लोगों के मुंह भी बंद हो गए जिनका मानना था कि भाजपा के आगे कोई टिक नहीं सकता। अब जब भाजपा की 'लहर' को केजरी की सुनामी खा गई तो कुछ तो लोग कहेंगे। लोगों का तो काम है कहना!
बॉलीवुड हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली चुनाव में अहम भूमिका निभा रहा था। कुछ लोग भाजपा समर्थक थे वहीं नई पीढ़ी को खुल कर सपोर्ट करने वाले विशाल ददलानी, रोडीज़ फेम रघु राम, गुल पनाग ने जमकर आप का समर्थन किया। इनके सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव रहना भी आप के हक में काम कर गया। अब जब केजरीवाल बहुत बड़े अंतर से चुनाव जीत चुके हैं तो बॉलीवुड को अपना प्यार बरसाना ही था। देखिए बॉलीवुड ने कैसे मनाया केजरीवाल की जीत का जश्न -
arvind kejriwal vishal dadlani javed jaffrey delhi elections aap अरविंद केजरीवाल विशाल ददलानी जावेद जाफरी दिल्ली चुनाव


Click it and Unblock the Notifications