45 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होते ही अमिताभ बच्चन ने याद किया ये भावुक पल, पढ़िए कैप्शन
हिंदी फिल्म सिनेमा के महानायक अमिताभ को लेकर मशहूर है कि वो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैँ। हमेशा वो किसी ना किसी तरह से सोशल मीडिया पर अपनी बातें लिखते हैं और मस्ती भी करते नजर आते हैँ। इस समय उनके ट्विटर अकाउंट को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आने वाली है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने 45 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए हैं।
इसके बाद उनका एक पोस्ट आया है जो कि चर्चा में है। उनकी एक फैन के द्वारा साझा की गई तस्वीर को अमिताभ बच्चन ने पोस्ट किया है जिसमें हरिवंश राय बच्चन नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने कैप्शन लिखा है कि.. 'धन्यवाद जैसमिन लेकिन ये तस्वीर काफी कुछ कह रही है। ये वो तस्वीर है जब कुली के एक्सीडेंट के बाद में अस्पताल से घर वापस लौटा था।

आगे क्या बोले
ये पहले मौका था जब मैने अपने बाबू जी को टूटते हुए देखा था। ध्यान दीजिए इसमें छोटा अभिषेक भी नजर आ रहा है।'

कमेंट भी कर रहे हैं
जैसे ही अमिताभ बच्चन ने ये तस्वीर साझा की उनके फैंस इसको लाइक कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र और झुंड
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र और झुंड को लेकर चर्चा में चल रहे हैँ।

फिल्म रिलीज नहीं हो पाई
कोरोना काल के कारण उनकी ये दोनों फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन लगातार काम करते हैँ।
ब्रह्मास्त्र के पैचअप शूट के लिए रणबीर कपूर ने मांगी एक्स्ट्रा फीस? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!


Click it and Unblock the Notifications